Homeराजनीतयुवा नेता सुशील के कंधे पर नोखा विधानसभा का कमान

युवा नेता सुशील के कंधे पर नोखा विधानसभा का कमान

आरा: छात्र राजनीति से राजनीति के पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले वर्तमान में जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुशील सिंह टाइगर को जदयू प्रदेश नेतृत्व ने नोखा विधानसभा का प्रभारी बनाया है। युवा सुशील के कंधे पर इतनी बड़ी जिम्मेवारी डालकर पार्टी ने साबित कर दिया की आगामी दिनों में पार्टी की प्रमुख जिम्मेदारियों में युवाओं की भूमिका प्रमुख होने वाली है।

सुशील सिंह टाइगर भोजपुर के युवाओं के लिए जाना पहचाना नाम है। छात्र समागम के समय सुशील सिंह टाइगर छात्रों के विभिन्न समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर के कॉलेज और विश्वविद्यालय कैंपस तक संघर्ष किया। बेहद सौम्य विचार के सुशील के कंधे पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी डाली गई युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

पढ़े :- पुलिस को मिला हथियारों का जखीरा,भोजपुर के पीरो के रहने वाले हैं गिरफ्तार तस्कर

इस बाबत सुशील ने बताया कि पार्टी के लिए एक छोटा सा सिपाही हूं। पार्टी जो आदेश करेंगी मैं उसका पालन करूंगा। हमारे छोटे से कंधे पर पार्टी ने जो दायित्व दिया है। उस दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करुंगा। नोखा सहित पूरे शाहाबाद में पार्टी को और मजबूत बनाने हेतु कार्य करूंगा। इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझ पर देने के लिए मैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार एवं आरसीपी सिंह को धन्यवाद देता हूं।

पढ़े :- लालू यादव के बेहद करीबी जगदानंद सिंह पर भड़के तेजप्रताप ने लगाये गंभीर आरोप

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular