शाहपुर थाना परिसर में आयोजित होने वाले ‘जनता दरबार सह भ्रमण’ कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है।
- हाइलाइट:
- 25 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे से आयोजित जनता दरबार
- शाहपुर थाना अध्यक्ष राजेश मालाकार ने इस संबंध में दी जानकारी
आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना परिसर में आयोजित होने वाले ‘जनता दरबार सह भ्रमण’ कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह आयोजन 24 जनवरी को होना था, परंतु अब यह कार्यक्रम एक दिन के विलम्ब से दिनांक 25 जनवरी, 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शाहपुर थाना परिसर में आयोजित किया जाएगा।
शाहपुर थाना अध्यक्ष राजेश मालाकार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से यह अनुरोध किया है कि वे संशोधित तिथि पर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

