Saturday, May 31, 2025
No menu items!
Homeहिंदुस्तानमहिला पर तेल छिड़क लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

महिला पर तेल छिड़क लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरा/पीरो। हसनबाजार ओपी क्षेत्र के नोनार गांव में एक महिला पर केरोसिन तेल छिड़ककर जलाने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने आरोपी नोनार निवासी ददन पासवान के पुत्र अशोक पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में जख्मी महिला के बयान पर हसनबाजार ओपी में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद था। इसी कारण शुक्रवार को अचानक आरोपी महिला के घर पहुंचा और उसपर केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी। घटना मे गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला को परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

आरोपी व महिला के बीच प्रेम प्रसंग की अटकले

इधर पुलिस सूत्रों की माने तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। चर्चा के अनुसार जख्मी महिला और आरोपी के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग था। इधर कुछ दिनों से किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और आरोपी ने महिला को जलाने का प्रयास किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी सोन नदी के पास मिला शव

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular