HomeNewsआरा में ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवती की...

आरा में ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवती की मौत

Piparhiya Girl – आरा और कुल्हड़िया स्टेशन के बीच हुआ हादसा 

खबरे आपकी बिहार/आरा: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा और कुल्हड़िया स्टेशन के बीच गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती (Piparhiya Girl) की मौत हो गई। मृत युवती मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव निवासी रामाकांत सिंह की 26 वर्षीय पुत्री लक्ष्मीना कुमारी थी। घटना की सूचना मिलने पर रेल पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

jay kumar

ननिहाल से आने के दौरान हुआ हादसा, चली गयी जान

युवती के परिजनों के अनुसार बुधवार को वह पटना जिला के मनेर थाना क्षेत्र के पतिला गांव अपने मामा के घर घूमने गई थी। गुरुवार की सुबह वह पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर आरा रही थी। इसी बीच आरा और कुल्हड़िया स्टेशन के बीच किसी ट्रेन से की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई

परिजन अस्पताल पहुंचे

घर में मचा कोहराम

सूचना मिलने पर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां जियक्षी देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि मृत युवती तीन बहन और दो भाई हैं।

पढ़े :- सब्जी गोला मंडी की सभी सब्जी दुकान मध्याह्न 12 बजे होगी बंद

पढ़े :- Covid-19 infection रोकने के लिए जारी किये गये दिशा निर्देश

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular