Homekhabren Apkiकोरोना अलर्टः सदर एसडीओ ने की सख्त कार्रवाई

कोरोना अलर्टः सदर एसडीओ ने की सख्त कार्रवाई

हार्डवेयर, पेंट, सीमेंट, छड़, खैनी, पान तथा स्पेयर पार्ट्स के दुकानों को किया गया सील

आरा द्वारा शहर के चंदवा एवं सपना सिनेमा के समीप किया गया सील

बिहार आरा (संवाददाता मो. वसीम)। अनुमंडल पदाधिकारी सदर, आरा द्वारा शहर के चंदवा एवं सपना सिनेमा के समीप स्थित हार्डवेयर, पेंट, सीमेंट, छड़, खैनी एवं पान के होलसेल तथा स्पेयर पार्ट्स के दुकानों को सील किया गया। उक्त कार्रवाई जिला में व्याप्त लॉक डाउन को सुनिश्चित करवाने को लेकर की गई। दुकानदारों से पीआर बांड भी भरवाया गया।

आरा द्वारा शहर के चंदवा एवं सपना सिनेमा के समीप किया गया सील

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा आज पुनः भोजपुर के चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ बैठक की गई, जिसमें सदस्यों द्वारा बताया गया कि खाद्य सामग्री की कोई कमी नही होगी एवं उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। सदस्यो ने कहा कि जिला में लॉक डाउन को प्रभावी बनाने के लिए वे दुकानदारों से अनुरोध करेंगें कि सुबह 5 बजे से 10 बजे तक एवं शाम में 4 बजे से 7 बजे तक राशन दुकानों को खोलें, ताकि एक ही समय मे खरीददारों की भीड़ को रोका जा सके।

व्यवसायियों के खिलाफ एक्शन मोड में प्रशासन

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular