HomeUncategorizedनायक सूबेदार का शव गांव आते ही मचा कोहराम, पसरा मातमी सन्नाटा

नायक सूबेदार का शव गांव आते ही मचा कोहराम, पसरा मातमी सन्नाटा

राजस्थान में ट्रेन हादसे में नायक सूबेदार की हुई थी मौत

युद्ध अभ्यास करने के लिये सूरतगढ़ गये सूबेदार की ट्रेन से गिरने से गयी जान

Army hero Subedar

jay kumar

बिहार आरा। भोजपुर के चरपोखरी के रहने वाले आर्मी के नायक सूबेदार की राजस्थान में एक हादसे में मौत हो गयी। ट्रेन से गिरने के कारण शनिवार को उनकी मौत हो गयी। मृत सूबेदार नगरांव गांव निवासी श्रीमन दूबे हैं। वे झारखंड के रांची में पोस्टेड थे और युद्ध का अभ्यास करने राजस्थान के सूरतगढ़ गये थे।

Army hero Subedar
श्रीमान दूबे फाइल फोटो

सोमवार की शाम को बरजा गंगा नदी घाट पर पुरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उपस्थित लोगों द्वारा उनको श्रद्धांजलि दी गयी। वहीं तिरंगे में लिपटे नायक सूबेदार का शव गांव आते ही उनके घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी, पुत्री व पुत्र समेत परिवार के अन्य सदस्यो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

Army hero Subedar
मृत सूबेदार नगरांव गांव निवासी श्रीमन दूबे
Army hero Subedar
Army hero Subedar Shriman Dubey

Army hero Subedar

Bijay singh

आरा की अधिष्ठात्री देवी मां आरण्य देवी का दरबार

Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular