HomeUncategorizedबाहर के शहरों से आये 60 लोगो की हुए थर्मल स्क्रीनिंग

बाहर के शहरों से आये 60 लोगो की हुए थर्मल स्क्रीनिंग

ज्यादातर लोगों की स्क्रीनिंग पुलिस के देखरेख में जबरदस्ती कराई गई

गांवो में जाकर स्क्रीनिंग कर रही है चिकित्सको की टीम

बिहार आर/शाहपुर: अब इसे जागरूकता कहे या कोरोना वायरस का दहशत। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बाहर से आने वाले लोगों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं लोगों द्वारा कड़ी नजीर नजर रखी जा रही है। क्योंकि अबतक देखा गया है कि जो भी लोग बाहर के शहरों से आ रहे हैं वो समाज के बीच सीधे घुलमिलकर रह रहे है। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण होनो का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि ये लोग ऐसे शहरों से लौटे है जहां कोरोना वायरस का संक्रमण हो चुका है। जिसके बाद उनकी जांच भी प्रशासन द्वारा चिकित्सकों की टीम भेजकर कराई जा रही।

jay kumar

भोजपुर के बालू मजदुर को पटना में बदमाशों ने मारी गोली

शाहपुर अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ कामेश्वर प्रसाद महतो व बीडीओ सुनील कुमार के अनुसार अब तक बाहर के शहरों आए 60 से ज्यादा लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। जिसमें से एक व्यक्ति जो 21 मार्च को बाहर से आया है उसका बुखार नहीं उतर रहा है जिसके कारण उसे इलाज हेतु रेफर किया गया। जैसे जैसे सूचना मिल रही है लोगो की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। चिकित्सको के अनुसार ऐसे लोगो का इलाज पुलिस की देखरेख में ज़बरदस्ती की गई।

Bijay singh

नायक सूबेदार का शव गांव आते ही मचा कोहराम, पसरा मातमी सन्नाटा

Most Popular