HomeUncategorizedसड़को पर उतरे अधिकारी, सख्ती के बाद शाहपुर हुआ लॉक डाउन

सड़को पर उतरे अधिकारी, सख्ती के बाद शाहपुर हुआ लॉक डाउन

सड़क पर निकले गैर जरूरी वाहनों व लोगो को रोक गया

भोजपुर के बालू मजदुर को पटना में बदमाशों ने मारी गोली

बिहार आरा/शाहपुर: प्रशासन के सख्त तेवर के बाद बुधवार के दिन क्षेत्र पूरी तरह से लॉक डाउन रहा। बीडीओ सुनील कुमार, सीओ रवि शंकर सिन्हा तथा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार पूरे दमखम के साथ सुबह से लेकर शाम तक सड़को पर डटे रहे। सड़को आने जाने वाले वाहनों की जांच पुलिस बल द्वारा की जाती रही।

नायक सूबेदार का शव गांव आते ही मचा कोहराम, पसरा मातमी सन्नाटा

इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए वाहनों को छोड़ा भी गया मरीजों को भी छोड़ा गया। लेकिन गैर जरूरी कार्यों के लिए निकले लोगों को पुलिस प्रशासन ने सख्ती के साथ बैरंग वापस घर भिजवा दिया। साथ ही साथ लोगों को सख्त हिदायत भी दी गई कि गैर जरूरी कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों पर सख्ती की जाएगी। साथ-साथ उनका चालान काट कर उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। जिसके बाद शाहपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सारी दुकाने बंद रहे सड़कों पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप रहा है। कुछ वाहनों को प्रशासन द्वारा पकड़ा भी गया।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular