HomeUncategorizedखाना बनाने के क्रम में आग से झुलसी बुजुर्ग महिला की मौत

खाना बनाने के क्रम में आग से झुलसी बुजुर्ग महिला की मौत

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव में शुक्रवार को खाना बनाने के दौरान आग से झुलसी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतका सुंदरपुर बरजा गांव निवासी इंद्रासन कुंअर हैं। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार की शाम गैस चूल्हे पर खाना बनाने जा रही थी। इसी बीच गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गई थी। उनका इलाज सदर अस्पताल लाया गया था। शनिवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस गांव ले गए। मृतका का एकलौता नंदू तिवारी उर्फ पवन कुमार है। वह दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। मौत के बाद उसके घर में हाहाकार मच गया है।

jay kumar

गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, वृद्धा झुलसी

Bijay singh

Most Popular