HomeUncategorizedलॉक डाउन के बीच आरा में युवक ने ब्लेड से खुद को...

लॉक डाउन के बीच आरा में युवक ने ब्लेड से खुद को किया लहूलुहान

In-Ara-a-young-man-bled-himself-with-a-blade

दाहिने हाथ एवं सीने पर ब्लेड से किया जख्म

जख्मी का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने किया इलाज

रिपोर्टः मो. वसीम
बिहार।आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर एक युवक ने ब्लेड से खुद को जख्मी कर लिया। इसमें वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसके दाहिने हाथ एवं सीने पर जख्म हो गया।आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने किया। जानकारी के अनुसार घायल अनाईठ निवासी रोहित यादव है। चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों के मुताबिक युवक ने खुद से ही घटना को अंजाम दिया है। उसके शरीर पर मल्टीपल इंजरी है। दाहिने हाथ एवं छाती के ऊपर जख्म है। उसका इलाज किया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। हालांकि युवक ने अपने दाहिने हाथ और सीने पर क्यो ब्लेड चलाया इसका पता नहीं चल पाया है।

In-Ara-a-young-man-bled-himself-with-a-blade

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular