HomeUncategorizedबंटवारे को लेकर मारपीट व फायरिंग में 13 पर प्राथमिकी

बंटवारे को लेकर मारपीट व फायरिंग में 13 पर प्राथमिकी

Marpit आरा/शाहपुर। करनामेपुर ओपी क्षेत्र के सोनबरसा गांव में मंगलवार कि दोपहर बंटवारे को ले मारपीट व फायरिंग में 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी। इसमें एक पक्ष के संजय मिश्र ने छह लोगों और दूसरे पक्ष के चंदन मिश्र ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

jay kumar

बता दें कि मंगलवार की दोपहर मकान बंटवारे के विलाद में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट (Marpit) हुई। उसी बीच एक पक्ष के लोगों द्वारा गोली भी चला दी गयी। उसमें गोली लगने से श्रीधर मिश्र घायल हो गये थे। दूसरे पक्ष की एक महिला को मारपीट में चोटें आयी थी। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के संजय मिश्र व दूसरे पक्ष के चंदन मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

Bijay singh

Most Popular