Saturday, July 27, 2024
No menu items!
HomeUncategorizedऔरंगाबाद में गांजा लदा ट्रक जब्त, चालक समेत भोजपुर व बक्सर के...

औरंगाबाद में गांजा लदा ट्रक जब्त, चालक समेत भोजपुर व बक्सर के तीन गिरफ्तार

आरा। औरंगाबाद पुलिस ने भोजपुर लायी जा रही गांजे की एक बडी खेप जब्त की है। पुलिस ने छह क्विंटल गांजा लदे एक ट्रक पकड़ा है। इस मामले में ट्रक के चालक व तस्कर के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार भी किया गया है। कुटुम्बा थाने की पुलिस को मंगलवार की रात यह सफलता हासिल हुई। गांजे की खेप पीरो थाना क्षेत्र के बरौली गांव लायी जा रही थी। मुख्य तस्कर बरौली गांव निवासी छोटू सिंह बताया जा रहा है।

तस्कर की तलाश में बरौली पहुंची औरंगाबाद पुलिस, पकड़ा गया रिश्तेदार

गिरफ्तार लोगों में बरौली गांव निवासी पवन कुमार, सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरहट्टा खुर्द गांव निवासी अब्दुल तौफिक व बक्सर के नावानगर थाना क्षेत्र भदार गांव निवासी लड्डू सिंह शामिल हैं। लड्‌डू सिंह मुख्य तस्कर छोटे सिंह का रिश्तेदार है। वह बरौली में ही रहता था और छोटू सिंह का काम संभालता था। मंगलवार की रात छोटू सिंह की तलाश में बरौली पहुंची औरंगाबाद व पीरो थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि तस्कर छोटू सिंह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका।

उड़ीसा से पीरो थाना के बरौली गांव आ रही थी गांजे की खेप

जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले की कुटुम्बा थाना की पुलिस मंगलवार की रात गश्त कर रही थी। तभी एक ट्रक को रोक तलाशी लेनी शुरू की गयी। इस क्रम में ट्रक के नीचे वाले हिस्से में छुपाकर रखी गयी छह क्विंटल बरामद की गयी। इसके बाद ट्रक चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को गांजे के बारे में जानकारी दी। बताया कि गांजे की खेप पीरो थाना क्षेत्र के बरौली गांव जा रही है।

गिरफ्तार लोगों में तस्कर के रिश्तेदार, ट्रक का चालक व खलासी

उस आधार पर कुटुम्बा थाना की पुलिस रात में ही पीरो पहुंच गयी। उसके बाद पीरो थानाध्यक्ष पंकज कुमार के सहयोग से बरौली गांव में छापेमारी की गयी। लेकिन तस्कर छोटू सिंह भागने में सफल रहा। जबकि उसका रिश्तेदार पकड़ा गया। पुलिस उसकी निशानदेही पर छोटू सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है। पीरो पुलिस के अनुसार बरौली गांव निवासी छोटू सिंह पहले से शराब तस्करी में भी शामिल था।

- Advertisment -
Muharram - Jagdishpur
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो
Muharram - Jagdishpur - मोहर्रम के अवसर पर जगदीशपुर नगर पंचायत क्षेत्र में निकाली गई एक से बढ़कर एक ताजिया
Tarari Bhojpur - News - स्कूल कैंपस में लगे पेड़ व दीवार पर गिरी आकाशीय बिजली, डेढ़ दर्जन छात्राएं घायल
Ara Crime - CCTV of Firing - आरा में फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो

Most Popular