HomeUncategorizedपेड़ से टकरा गयी अनियंत्रित पिकअप, सब्जी बिक्रेता की मौत

पेड़ से टकरा गयी अनियंत्रित पिकअप, सब्जी बिक्रेता की मौत

आरा से सरैया जाने के दौरान पेड़ से टकरा गयी पिकअप

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरेयां मठ के समीप मंगलवार की रात एक पिकअप गाड़ी पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें आरा शहर के एक सब्जी बिक्रेता की मौत हो गयी। मृतक टाउन थाना क्षेत्र के उजियार टोला बिंद टोली निवासी 20 वर्षीय अखिलेश कुमार है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

jay kumar

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरेया मठ के समीप मंगलवार रात को हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अखिलेश कुमार मंगलवार की रात सब्जी के सिलसिले में पिकअप गाड़ी से सरैयां बाजार जा रहा था। तभी आरा-सरैयां रोड पर गरेयां मठ के समीप हादसा हो गया। थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी के अनुसार पिकअप असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गयी और दुर्घटनाग्रस्त गयी। इसमें पिकअप सवार अखिलेश की मौके पर मौत हो गयी। वहीं हादसे व मौत की सूचना से उसके घर में कोहराम मच गया। पत्नी संजू देवी का बुरा हाल था। उसे एक बच्चा भी है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular