Monday, June 23, 2025
No menu items!
Homeहिंदुस्तानभोजपुर में झारखंड के दो प्रवासी मजदूरों की हादसे में मौत, दो...

भोजपुर में झारखंड के दो प्रवासी मजदूरों की हादसे में मौत, दो घायल

घायलो में एक का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

यूपी के बनारस से ट्रक पर सवार होकर जा रहे थे झारखंड

दोनो मृतक झारखंड के गोड्डा जिले के थे निवासी

रिपोर्टः मो. वसीम

आरा। आरा-पटना मुख्य मार्ग पर कोइलवर पुल के समीप बीती रात सडक हादसे में झारखंड के दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। वही दो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायलो में एक का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही जानकारी के अनुसार मृतक झारखंड के गोड्डा निवासी बद्रीनाथ एवं सिद्धू हैं। वहीं जख्मी झारखंड के गोड्डा निवासी राजेश कुमार सिंह है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

कोइलवर पुल के बेरियर में टकराने से हुई मौत

मृतक एवं घायल अन्य साथियों के साथ अनाज लदे ट्रक पर सवार होकर यूपी के बनारस से झारखंड जा रहे थे। इसी बीच सोमवार एवं मंगलवार की दरम्यानी रात दो बजे ट्रक का ऊपरी हिस्सा कोइलवर पुल के बैरियर में टकरा गया। हादसे में ट्रक के ऊपर बैठे दोनों प्रवासी की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

बीच-बचाव करने पर वार्ड पार्षद के भतीजे को मार दी गयी थी गोली

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular