HomeNewsघुस मांगे जाने का ऑडियो वायरल मामले में दारोगा सस्पेंड

घुस मांगे जाने का ऑडियो वायरल मामले में दारोगा सस्पेंड

एसपी ने की कार्रवाई, बोले: आवाज की करायी जायेगी जांच

दो रोज पहले गड़हनी थाने के एक दारोगा का घुस मांगने का ऑडियो हुआ था वायरल

जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक रश्मि चौधरी एवं इकाई की पूरी टीम के त्वरित प्रयास ने बच्ची को परिजनों से मिलवाया

आरा। केस में मदद करने एवं आरोपित को छोड़े जाने के नाम पर घुस मांगे जाने के मामले में भोजपुर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। घुस मांगने का ऑडियो वायरल होने पर एसपी सुशील कुमार ने गड़हनी थाने के एसआई वाहिद अली को सस्पेंड कर दिया।

एसपी श्री कुमार ने बताया कि ऑडियो व घुस मांगने वाले अफसर की आवाज की जांच की जायेगी। जांच में आवाज की पुष्टि होने पर और भी सख्त कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि तीन रोज पहले गड़हनी थाने के एक पुलिस अफसर द्वारा घुस मांगे जाने का एक ऑडियो वायरल हुआ था।

घुस मांगे जाने का ऑडियो वायरल मामले में दारोगा सस्पेंड

दूरगामी नीति से होगा बिहार के पलायन का इलाज-लेखक-दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर है (समाजिक विज्ञान विभाग)

उस ऑडियो में बात करने वाले अफसर को मारपीट व आग लगाये जाने के मामले में गिरफ्तार एक आरोपित को छोड़ने के एवज में दस हजार रुपये की मांग करते सुना जा रहा था। लेकिन पैरवी करने वाले शख्स द्वारा दो-तीन हजार में मामले को निपटा देने की बात कही जा रही थी। उसके बाद अफसर द्वारा कोर्ट से बेल करा लेने की सलाह दी थी थी। मामला बराप टोला गांव से जुड़ा था।

ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुये एस आई वाहिद अली को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने बताया कि इस तरह के मामले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सनद हो कि इस तरह के मामले में एसपी द्वारा पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बावजूद थाना स्तर के पुलिस अधिकारी इस तरह की हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं।

घुस मांगे जाने का ऑडियो वायरल मामले में दारोगा सस्पेंड

कांग्रेस व उसके नेता पाकिस्तान व चीन की भाषा बोल रहे हैं – उपमुख्यमंत्री

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular