HomeNewsआरा एसबीआई पकड़ी शाखा की महिला कर्मी कोरोना संक्रमित

आरा एसबीआई पकड़ी शाखा की महिला कर्मी कोरोना संक्रमित

आरा शहर के एसबीआई पकड़ी शाखा की महिला कर्मी कोरोना संक्रमित पाई गई है। जांच के दौरान उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। महिला कर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद बैंक के अन्य कर्मियों एवं ग्राहकों में हड़कंप मच गया है। महिला कर्मी के रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दो दिन के लिए बैंक को सील कर दिया गया।

  • आरा शहर के एसबीआई बैंक को दो दिन के लिए किया गया सील
  • आरा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44 पॉजिटिव मामले आए

भोजपुर: किसान के पोते ने पाया 97.7 और पोती ने 86 प्रतिशत अंक

आरा व भोजपुर जिले में कोरोना का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों के लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जिले में कोविड-19 के 44 पॉजिटिव केस पाए गये हैं। इसके साथ ही भोजपुर जिले में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 467 हो गयी है। इनमें 326 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गये। कोरोना से जिले में अब तक तीन व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। आरा जिले में कोविड-19 के 138 एक्टिव मामले हैं। वही पिछले 24 घंटे में 7 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद आइसोलेशन सेंटर से छोड़ा गया। वही 24 घंटे में जिले में 25 नये कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

जमीन के विवाद में विधायक एवं पूर्व विधायक आमने सामने

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular