HomeNewsभोजपुर में घर लौट रहे युवक की नदी में डूबने से मौत

भोजपुर में घर लौट रहे युवक की नदी में डूबने से मौत

आरा (मो. वसीम)। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहां ओपी अंतर्गत कड़रा बसंतपुर पुल के समीप सोमवार की देर रात नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

धोबहां ओपी क्षेत्र के कड़रा बसंतपुर पुल के समीप सोमवार की देर रात घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक कड़रा बसंतपुर गांव निवासी ललन सिंह का 32 वर्षीय पुत्र सुमन्त सिंह है। बताया जाता है कि वह सोमवार की रात अपने खटाल पर पिता का खाना लेकर गया था। जब वह वापस घर लौट रहा था। तभी वह पुल के नीचे गिरकर नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

बिहार के शास्त्रीय संगीत में बाबू ललन जी के योगदान विषय पर ऑनलाइन वार्ता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

राकेश गोस्वामी हत्याकांड का खुलासा-बहन के साथ देख कातिल बन गया दोस्त,कर दी हत्या

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular