HomeNewsअयोध्या से नेपाल लौट रहा नेपाली नागरिक अज्ञात वाहन की चपेट में...

अयोध्या से नेपाल लौट रहा नेपाली नागरिक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी

आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर बोरिंग के समीप गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक नेपाली नागरिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया।

jay kumar

कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर बोरिंग के समीप गुरुवार की सुबह घटी घटना

जख्मी इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर

आरा के अमर आदर्श मध्य विद्यालय के संस्थापक अमरनाथ श्रीवास्तव का निधन

जानकारी के अनुसार जख्मी नेपाली नागरिक नेपाल के सीतापानी जिला के कालीकत थाना क्षेत्र के कालीकत गांव निवासी परमानंद उपाध्याय है। जख्मी अधेड़ के अनुसार वह अयोध्या में हो रहे राममंदिर भूमि पूजन समारोह में शामिल होने गया था। जब वह वापस अपने घर लौट रहा था। उसी बीच वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय नेता गोपाल कृष्णा उसे उठाकर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए। चिकित्सक द्वारा रेफर करने के बाद उसे पटना ले गये।

कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नपं की सरकार अनिश्चित कालीन धरने पर

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular