HomeNewsमारपीट कर युवक से छीन ली बाइक, एक आरोपित गिरफ्तार

मारपीट कर युवक से छीन ली बाइक, एक आरोपित गिरफ्तार

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा बांध के पास शनिवार की देर शाम एक युवक से बाइक छीन ली। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गयी। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी मंजी चौधरी के साथ हुई। इसको लेकर मंजी चौधरी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

छीनी गयी बाइक बरामद, अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस

दर्ज प्राथमिकी में तीन लोगों को नामजद किया गया है। एक अज्ञात को भी आरोपित किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाइक भी बरामद कर ली गयी है। गिरफ्तार आरोपित अखाड़ा बिंद टोली निवासी अंकित कुमार है।

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा बांध के पास शनिवार रात की घटना

बताया जाता है कि मंजी चौधरी शनिवार की शाम अपने ससुराल गोठहूला से गांव जा रहा था। तभी मझौंवा बांध के पास उसकी बाइक छीन ली गयी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों की धरपकड़ को लेकर भी छापेमारी की जा रही है।

भारतीय क्रिकेट की दीवार राहुल शरद द्रविड़

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular