HomeNewsआरा में 28 लीटर महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार

आरा में 28 लीटर महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार

आरा: नवादा थाना पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 28 लीटर देशी महुआ शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। एएसआई शिवशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने बाजार समिति इलाके में छापेमारी कर दुखित मुसहर को दबोचा। उसके पास से 20 लीटर शराब बरामद हुआ।

jay kumar

वहीं अनाइठ मुसहर टोली में छापेमारी के दौरान पुलिस ने हिरम मुसहर विनय कुमार को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार-चार लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुआ। प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular