Mainpura Dhobha -जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
आरा। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत मैनपुरा (Mainpura Dhobha) गांव में पोस्टर चिस्पाने के विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई कर दी गई। इससे वह जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
धोबहां ओपी क्षेत्र के मैनपुरा गांव में रविवार की दोपहर घटी घटना
जानकारी के अनुसार जख्मी युवक मैनपुरा (Mainpura Dhobha) गांव निवासी राम ईश्वर यादव है। जख्मी राम ईश्वर यादव ने बताया कि रविवार की दोपहर उसके घर की दीवार पर गांव के कुछ लोग पोस्टर चिपका रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह जख्मी हो गया।


