HomeNewsभोजपुर में संदेहास्पद स्थिति में फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता...

भोजपुर में संदेहास्पद स्थिति में फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Harigao Jagdishpur – खुदकुशी करने की जताई जा रही आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव का आरा सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा। Harigao Jagdishpur भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव गांव में शनिवार की अहले सुबह फांसी के फंदे से लटका एक विवाहिता का शव बरामद हुआ। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतका बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी सुनील कुमार की 22 वर्षीया पत्नी सीमा देवी हैं। मृतका के पति पेशे से कार चालक है। वह शुक्रवार की सुबह रिजर्व सवारी लेकर कार से रोहतास गया था। जब वह वापस रात्रि दस बजे घर लौटा दो, तो उसने अपनी पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका पाया। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव गांव में शनिवार की अहले सुबह बरामद हुआ शव

बताया जाता है कि मृतका ने दो साल पूर्व सुनील कुमार से लव मैरिज शादी की थी। वह वर्तमान में करीब दो वर्षों से जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव गांव (Harigao Jagdishpur) में किराये का लेकर अपने पति एवं बच्ची के साथ मकान में रहती थी। वहीं पुलिस की माने तो आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। जिसके पश्चात पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका को एक पुत्री सिया कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Ara Assembly – जनसम्पर्क के दौरान बोली आरा की निर्दलीय प्रत्याशी

देखें स्वास्थ्य संबंधित खबरें – आरा शहर के चंदवा स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हॉस्पिटल

देखें राजनीति जगत की खबरें – किस नेता को जीत का मंत्र दिया झारखंड के दिग्गज नेता सरयू राय ने

देखें चर्चित खबरें – आरा में का बा…टूटल बाटे सड़क इन्हवा जाम में छूटत परान बा’

इकलौते सुरक्षित विधानसभा में जनता का भरोसा जीतेंगे प्रभु या मनोज को मिलेगी मंजिल

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular