HomeNewsतीन की संख्या में रहें बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

तीन की संख्या में रहें बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Etwa bank loot – लाइनर की सूचना पर घटना की अशंका

आरा। इटवा बैंक लूट (Etwa bank loot) की इस घटना में लाइनर की भी भूमिका सामने आ रही है। इसके लिये अपराधियों द्वारा रेकी करने की भी आशंका जतायी जा रही है। लूट की घटना के समय को देखते हुये यह आशंका बढ़ गयी है। बताया जा रहा है कि लूट की घटना के समय बैंक में सिर्फ कैरियर ही मौजूद थे। कुछ देर बैंक बंद भी होने वाला था। ऐसे में कहा जा रहा है कि बैंक के आसपास मौजूद लाइनर की सूचना पर अपराधियों ने घटना के समय का चयन किया है। कहा जा रहा है कि लूट से पहले रेकी भी की है। जिससे अपराधियों को बैंक के कर्मियों के आने-जाने और पैसे की जानकारी मिल गयी थी। इधर, मिली जानकारी के अनुसार तीन अपराधियो ने मिलकर बैंक में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लूट के बाद तीनो अपराधी बाइक पर सवार होकर बक्सर की ओर भाग निकले। इसी आपाधापी में एक बदमाश का हेलमेट भी गिर पड़ा। उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Etwa Shahpur Bhojpur – शाहपुर के इटवा स्थित मध्य बिहार बैंक में हुई वारदात

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular