Bhelai Road Ara – हजारों रुपये के रेल टिकट और कम्प्यूटर जब्त, जांच में जुटी पुलिस
Bhelai Road Ara आरा। आरपीएफ ने नवादा थाना के जगदेवनगर-भेलाई रोड स्थित एक दुकान में छापेमारी कर अवैध रेल टिकट बनाने का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने दुकान से हजारों रुपये के रेल टिकट और एक कम्प्यूटर को जब्त किया है। इस मामले में दुकान के कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दुकान मालिक भागने में सफल रहा। पकड़ा गया दुकान कर्मी राहुल पांडेय है। आरपीएफ उससे पूछताछ कर रही है।
आरा शहर के जगदेवनगर-भेलाई रोड स्थित एक दुकान में आरपीएफ ने की छापेमारी
आरपीएफ इंस्पेक्टर शंभू नाथ राम के अनुसार भेलाई रोड स्थित श्रीराम ट्रेवल्स में अवैध ढंग से रेलवे टिकट बनाया जा रहा था। इसकी सूचना पर उनके नेतृत्व में छापेमारी कर अवैध टिकट बरामद किया गया। उसके बाद दुकान के एक कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया। कम्प्यूटर जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर की जांच की जा रही है। दुकान मालिक की गिरफ्तारी के लिये धरपकड़ की जा रही है। बता दें कि आरपीएफ द्वारा इसके पहले भी शहर के कई जगहों पर छापेमारी कर अवैध टिकट बनाने का खुलासा किया है।
woman cricket – महाराजा कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित हुआ 20-20 महिला क्रिकेट मैच
Sikraul – तमंचे पर डिस्को-एसपी बोले: वीडियो की हो रही जांच,हथियार चमकाने वालों पर होगी कार्रवाई


