Homeकरियरशिक्षाप्रधानाध्यापक की सेवानिवृति पर दी भावभीनी विदायी

प्रधानाध्यापक की सेवानिवृति पर दी भावभीनी विदायी

Bihiya headmaster – 36 वर्षों की सेवा में व्यवहार व कार्य कुशलता की सराहना

Bihiya headmaster : भोजपुर जिले के बिहिया नगर स्थित इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. शमीम की गुरूवार को सेवानिवृति के अवसर पर कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षकों व कर्मियों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के 36 वर्षों की सेवा के कार्यकाल में उनके व्यवहार व कार्य कुशलता की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज में उनकी गैर मौजूदगी सभी को खलेगी।

Bijay singh

इस अवसर पर कर्मियों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को कई उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. ब्रह्मेश्वर मिश्र, डॉ. रामनंदन ओझा, एनसीसी ऑफिसर गोपाल कृष्ण मिश्रा, रविशंकर मिश्रा, मनोज कुमार पाठक, अली इमरान, मो. एजाज उल हक, बृजेन्द्र राय, विवेकानंद चौबे, आलोक कुमार समेत अन्य कई शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मी मौजूद थे।

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भोजपुर ईकाई की त्रैवार्षिक आम सभा समपन्न

Kishun Mishra – इनामी किशुन के आने की सूचना पर छापेमारी करने गयी थी पुलिस

jay kumar

Most Popular