Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा में हथियार व गोलियों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य...

आरा में हथियार व गोलियों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

shahpur arms smugglers – शाहपुर से पुलिस ने दोनों हथियार तस्करों को दबोचा

shahpur arms smugglers आरा/शाहपुर। भोजपुर की शाहपुर थाना की पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा किया है। इस दौरान हथियार और गोलियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से दूरबीन लगी एक रेगुलर राइफल, एक दोनाली बंदूक, दो सौ गोलियां, दो खोखे, पिस्टल के दो मैगजीन और एक हॉस्लटर और तीन मोबाइल बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार तस्करों में शाहपुर के किरानी चौक निवासी ॠषभ कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी निखिलेश सिंह उर्फ निक्की सिंह है। निक्की सिंह फिलहाल शाहपुर के छोटी मठिया में रहता है।

  • शाहपुर के एक होटल में होने वाली थी बिक्री, तभी पहुंच गयी पुलिस

एसपी हर किशोर राय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाहपुर स्थित एक होटल में हथियार खरीद-बिक्री के लिये कुछ तस्करों के आने की सूचना मिली। इस आधार पर एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में टीम होटल पहुंची। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से .32 बोर की 15 गोलियां और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद की गयी। उसके बाद उसे पकड़ लिया गया। shahpur arms smugglers उसने पूछताछ में उसने अपना नाम ॠषभ सिंह बताया।

  • दूरबीन लगा रेगुलर राइफल, एक दोनाली बंदूक, दो सौ गोलियां, दो खोखे और दो मैगजीन बरामद

ॠषभ सिंह की निशानदेशी पर निखिलेश सिंह उर्फ निक्की सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके घर से 12 बोर के एक बंदूक, .22 बोर की दूरबीन लगी राइफल, 12 बोरी की 99 गोली व एक खोखा, .22 बोर की 87 गोली व एक खोखा, पिस्टल के दो मैगजीन, चिंदी, रॉड, हॉस्टलर और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किये गये।

  • गिरोह के अन्य तस्करों की धरपकड़ में जुटी पुलिस, चल रही छापेमारी

एसपी ने बताया कि दोनों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तार को ले छापेमारी की जा रही है। टीम में शाहपुर थानाध्यक्ष नित्यानंद शर्मा, दारोगा मनोहर प्रसाद, एएसआई बुधन मुखिया और डीआईयू के सदस्य शामिल थे।

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भोजपुर ईकाई की त्रैवार्षिक आम सभा समपन्न

Kishun Mishra – इनामी किशुन के आने की सूचना पर छापेमारी करने गयी थी पुलिस

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular