Homeबिहारआरा भोजपुरकम्प्यूटराईज्ड होंगे भोजपुर जिले के सभी थाने

कम्प्यूटराईज्ड होंगे भोजपुर जिले के सभी थाने

Bhojpur police stations computerized – नये साल 2021 में नयी पहल

Bhojpur police stations computerized नये साल 2021 में अब भोजपुर पुलिस की पहल रंग लायेगी। इस वर्ष जिले के सभी थाने कम्प्यूटराईज्ड हो जायेंगे। आम नागरिक से संबंधित पुलिस सभी कोषांग की सूचनायें भी ऑनलाइन मिलने लगेगी। अपराध नियंत्रण और केस डिस्पोजल में भी नये साल में काफी उम्मीदें है।

jay kumar
  • सीसीटीवी का बढ़ेगा कवरेज, सुदृढ़ होगी शहर और जिले की निगरानी

अपराध नियंत्रण को लेकर जहां सीसीटीवी का कवरेज बढ़ेगा। वहीं नये साल में 11 हजार पेंडिंग केसों की जांच पूरी कर आरोप पत्र दाखिल करने का भी लक्ष्य रहेगा। साथ ही पेंडिंग केसों की संख्या घटाकर तीन से चार हजार तक लाने का टारगेट रखा गया है। अनुसंधान करने वाले अफसरों पर से केस का बोझ कम किया जा सके।

  • आम पब्लिक से संबंधित सूचनायें होगी ऑनलाइन

एसपी हर किशोर राय ने बताया कि सभी थानों में कम्प्यूटराईजेसन का कार्य शीघ्र ही पूर्ण करवा लिया जायेगा। जिला पुलिस के आम नागरिक से संबंधित सभी कोषांग की सूचना ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की जा रही है।नये साल में सीसीटीवी का कवरेज बढ़ाना और उसकी निगरानी को सुदृढ़ किया जा रहा है।

  • नये साल में 11 हजार केसों की जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करने का लक्ष्य

लम्बित लगभग 11 हजार कांडों का अनुसंधान शीघ्र पूर्ण करके आरोप पत्र समर्पित करवाया जायेगा। पेंडिंग केसों की संख्या घटा कर के 3-4 हजार तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि एक अनुसंधानकर्ता पर कम बोझ पड़े। 

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भोजपुर ईकाई की त्रैवार्षिक आम सभा समपन्न

Kishun Mishra – इनामी किशुन के आने की सूचना पर छापेमारी करने गयी थी पुलिस

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular