Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

भोजपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

karvasin – सहार थाना क्षेत्र के करवासीन गांव के समीप रविवार की शाम घटी घटना

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा। जिले के सहार थाना क्षेत्र के करवासीन (karvasin) गांव के समीप रविवार की शाम ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। इसके पश्चात पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

गिरफ्तारी नहीं करने और केस पेंडिंग रखने पर नपे सहार थानाध्यक्ष, लाइन क्लोज

जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के वंशीडिहरी गांव निवासी ललन सिंह का 37 वर्षीय पुत्र वेंकटेश कुमार है। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि वह वंशीडिहरी गांव में ही एक चिमनी भट्टा पर काम करता था। वह रविवार की शाम ईट पहुंचा कर वापस ट्रैक्टर लेकर चिमनी भट्टा पर जा रहा था। उसी दरम्यान करवासीन गांव के समीप उसकी ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

कैसे बना चुल्हाई यादव हजरत का खादिम और चुल्हाई खादिम का बना मजार: पढ़े पूरी कहानी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular