Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजअवैध वसूली में दफादार गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

अवैध वसूली में दफादार गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Dafadar arrested – बड़हरा थाना पुलिस की कार्रवाई

Dafadar arrested आरा। आरा-छपरा फोरलेन पर बबुरा के समीप ट्रक और ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली में एक दफादार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में दफादार के खिलाफ बड़हरा थाना में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। गिरफ्तार दफादार विनय पांडेय बताया जा रहा है। अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद बड़हरा थाना की पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गयी है। इसकी पुष्टि एसपी हर किशोर राय ने की है।

  • रविवार को वायरल हुआ था अवैध वसूली का वीडियो
  • वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आयी पुलिस

बता दें कि रविवार को आरा-छपरा फोरलेन पर ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ था। उसमें एक पुलिस कर्मी को ट्रैक्टर चालकों से पैसे लेते देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी। जांच के क्रम में अवैध वसूली करने वाले पुलिस कर्मी की पहचान दफादार विनय पांडेय के रूप में की गयी। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी नहीं करने और केस पेंडिंग रखने पर नपे सहार थानाध्यक्ष, लाइन क्लोज

बता दें कि इसके पहले भी कोईलवर और हसनबाजार इलाके में वाहनों से अवैध वसूली में शामिल पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पिछले साल ही हसनबाजार ओपी के एक दारोगा और जवानों सहित पांच पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बावजूद पुलिस कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे खाकी बदनाम होती रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular