HomeNewsBREAKING NEWS : हथियारबंद लोगो ने सुषुप्तावस्था में महिला को मारी गोली

BREAKING NEWS : हथियारबंद लोगो ने सुषुप्तावस्था में महिला को मारी गोली

Rasouli जख्मी महिला का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

भोजपुर जिले के पीरो थाना के रसौली गांव में देर रात घटी घटना

खबरे आपकी भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के रसौली (Rasouli) गांव में बुधवार की देर रात हथियारबंद लोगों ने सुसुप्तावस्था में एक महिला को गोली मार दी। इससे वह जख्मी हो गई। गोली उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी है। उसे इलाज के लिए पीरों से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना पूर्व के विवाद का बताया जा रहा है।

jay kumar

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला पीरो थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी स्व.मन्द्रिका सिंह की 65 वर्षीया पत्नी शिव दुलारो देवी है। इधर, जख्मी की बहू पूजा देवी ने ‘खबरे आपकी’ को बताया कि बुधवार की शाम गांव के ही कुछ युवकों द्वारा उसके देवर को जबरन शराब पिलाकर और मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इस बात को लेकर युवको से कहासुनी हुई थी।

देर रात जब सास घर में खिड़की के पास सोई थी। इसी बीच युवक एक बार फिर उनके दरवाजे पर आ धमके और गाली-गलौज करनते हुए फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान सास को गोली लग गई। इससे वह जख्मी हो गई। उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है।

हथियारबंद बदमाशों ने ब्रॉडसन कंपनी के दो स्टाफ को मारी गोली

बडी खबरः ओल के नीचे छीपाकर लाया जा रहा ढाई करोड़ का गांजा बरामद

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular