HomeNewsक्राइमभोजपुर से बड़ी खबरः मंदिर में पूजा करने जाते पूर्व मुखिया को...

भोजपुर से बड़ी खबरः मंदिर में पूजा करने जाते पूर्व मुखिया को बदमाशों ने मारी गोली

Varuna Panchayat -गोली लगने से जख्मी पूर्व मुखिया को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

खबरे आपकी Varuna Panchayat आरा भोजपुर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मडनपुर गांव में गुरुवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व मुखिया को गोली मार दी गई है। जख्मी पूर्व मुखिया को एक गोली दाहिना पैर में घुटने के ऊपर एवं दूसरी गोली बाएं हाथ में लगी है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

मंदिर में पूजा करने के लिए जाते वक्त बदमाशों ने मारी गोली

जानकारी के अनुसार जख्मी पूर्व मुखिया मड़नपुर गांव निवासी स्व. दूधेश्वर पंडित के 76 वर्षीय पुत्र जग नारायण पंडित है। वे वरुणा पंचायत के पूर्व मुखिया हैं एवं वर्ष 2011 में मुखिया का चुनाव जीता था। इधर, जख्मी मुखिया के पुत्र निर्मल कुमार पंडित उर्फ साधु ने बताया कि वे हर रोज अहले सुबह गांव में स्थित मंदिर में पूजा करने जाते हैं। आज सुबह भी वह पूजा करने के लिए मंदिर जा रहे थे। इसी बीच हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इससे वह जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

हथियारबंद बदमाशों ने ब्रॉडसन कंपनी के दो स्टाफ को मारी गोली

बडी खबरः ओल के नीचे छीपाकर लाया जा रहा ढाई करोड़ का गांजा बरामद

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular