Homeस्वास्थ्यबडहरा के बखोरापुर में आयोजित होगा आयुष मिनी शिविर

बडहरा के बखोरापुर में आयोजित होगा आयुष मिनी शिविर

आरा। आयुष समिति भोजपुर आरा के सौजन्य से अगामी 18 फरवरी को बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर (Bakhorapur, Badhra) मंदिर प्रांगण में आयुष मिनी शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सामान्य रोगियों के अतिरिक्त असाध्य रोगियों का उपचार एवं निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा। साथ ही खून जांच का प्रबंध किया गया है। उक्त शिविर जिला संयुक्त औषधालय भोजपुर, आरा के तत्वधान में आयोजित किया जाएगा। जो प्रातः 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक चलेगा।

पढ़े :- चंदा के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली करने वालों पर होगी प्राथमिकी

यह जानकारी देते हुए जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. जफर सादिक ने बताया कि ऐसा मिनी शिविर भविष्य में जिले के दो अन्य प्रखंडों के गांव में आयोजित किया जाएगा। जहां आम जनों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। Bakhorapur, Badhra इस शिविर कि विशेषता यह है कि इस शिविर में केवल आयुष पद्धति से ही ईलाज किया जाएगा।

पढ़े :- पुलिस छापेमारी के दौरान जदयू नेता आरोपित ने को भगाया

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular