Homeस्वास्थ्यcovid-19आरा के तीन चिकित्सक दंपति ने लगवाया कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज

आरा के तीन चिकित्सक दंपति ने लगवाया कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज

Vaccine Dose आरा। कोरोना के विरुद्ध निर्णायक जंग लगातार जारी है। इसको लेकर आरा के सदर अस्पताल सहित विभिन्न केंद्रों पर फ्रंटलाइन वारियर्स को कोविड-19 के दूसरे डोज का टीका दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को शहर के जज कोठी मोड़ स्थित सुनीलम अस्पताल में तीन चिकित्सक दंपति को कोविड-19 के दूसरे डोज का टीका दिया गया।

jay kumar

Vaccine Dose आरा शहर के जज कोठी मोड़ स्थित सुनीलम अस्पताल में हुआ टीकाकरण

पढ़े :- नुक्कड़ नाटक द्वारा रंगकर्मियों ने लोगों को कोविड-19 के टीका को लेकर किया जागरूक

टीका लेने वालों में आरा सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बीके प्रसाद, उनकी पत्नी रीता प्रसाद, सर्जन डॉ. अरुण कुमार, उनकी पत्नी डॉ. वर्षा मिश्रा, सदर अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिन्हा, उनकी पत्नी समेत अन्य चिकित्सक व कर्मी शामिल है। इस मौके पर चिकित्सकों ने कहा कि कोविड-19 के टीके से लोगो को घबराने की जरूरत नहीं है। टीका का प्रथम डोज लेने के पश्चात 28 दिन बाद दूसरा डोज लिया गया।

पढ़े :- लोगों को टीका लेने और सामान्य नियमों का पालन करने के लिए किया प्रेरित

Bijay singh
second dose of Covid-19 vaccine
सुनीलम अस्पताल में हुआ टीकाकरण
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular