HomeNewsसवारी लेकर आरा स्टेशन जा रहे ऑटो चालक पर फायरिंग

सवारी लेकर आरा स्टेशन जा रहे ऑटो चालक पर फायरिंग

Firing on Auto Driver : रास्ते में ऑटो रोक पूछा कहां जाओगे, फिर कर दी फायरिंग

फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से ऑटो चालक जख्मी

खबरे आपकी Firing on Auto Driver बिहार/आरा। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के इटहना ब्रह्म के समीप गुरुवार को हथियारबंद बदमाश ने ऑटो चालक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से ऑटो चालक जख्मी हो गया। जख्मी चालक को दाहिने साइड पंजरी एवं दाहिने हाथ में छर्रा लगा है। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव निवासी गोरे राय का 30 वर्षीय पुत्र शंभू राय है।

jay kumar

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के इटहना ब्रह्म के समीप गुरुवार को घटी घटना

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Firing on Auto Driver जख्मी चालक ने बताया कि वह आरा रेलवे स्टेशन से सरैया-ईटहना ऑटो चलाता है। आज सुबह वह स्टेशन से ऑटो से सवारी लेकर इटहना ब्रह्म स्थान गया था। जब वह वापस आरा स्टेशन के लिए सवारी लेकर लौट रहा था। तभी इटहना ब्रह्म के समीप एक हथियारबंद बदमाश आ धमका और ऑटो को रोक लाते हुए बोला तुम कहां जा रहे हो? फिर उसने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान चालक को दाहिने साइड पंजरी एवं दाहिने हाथ में छर्रा लग गया। जिससे वह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

पढ़े :- मां बेहाल, रोते-रोते बोली पत्नी: हे गंगा मइया काहे उजाड़ देलू सुहाग

पढ़े :- शव स्त्री का है पेट में मृत बच्चा के आधार पर स्पष्ट

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular