Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा में व्यवसायी के बेटे को अपने ही हथियार से लगी गोली,...

आरा में व्यवसायी के बेटे को अपने ही हथियार से लगी गोली, सीसीटीवी से हुआ खुलासा

Businessman son shot-घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

एसपी ने की पुष्टि, बोले: सीसीटीवी से हुआ खुलासा

खबरे आपकी Businessman son shot बिहार/आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज के समीप गुरुवार की सुबह शहर के एक बड़े व्यवसाई के पुत्र को संदिग्ध हालत में गोली लग गयी। उसे पेट में गोली लगी है, जिसका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी युवक जैन कॉलेज के समीप मोहल्ले के रहने वाले ओम प्रकाश का 27 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार है।

jay kumar

सीसीटीवी से हुआ खुलासा

एसपी हर किशोर राय ने बताया कि युवक को अपने हथियार से गोली लगी है। सीसीटीवी से इसका खुलासा हुआ है। एसपी ने बताया कि हथियार अवैध था। इसलिये बहाना बनाया जा रहा है। इधर जख्मी युवक के चाचा पंकज कुमार ने बताया कि वह गोलू सुबह मोहल्ले में अपने घर से पूजा करके दस मिनट पहले ही पैदल जैन कॉलेज की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत शहर के निजी अस्पताल पहुंचे और जख्मी के परिजनों से घटना की जानकारी ली।

SP-Businessman son shot
SP-BHojpur

पढ़े :- मां बेहाल, रोते-रोते बोली पत्नी: हे गंगा मइया काहे उजाड़ देलू सुहाग

पढ़े :- शव स्त्री का है पेट में मृत बच्चा के आधार पर स्पष्ट

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular