HomeNewsबेलौना खरौनी गांव के पास सड़क हादसे में मृत युवक की हुई...

बेलौना खरौनी गांव के पास सड़क हादसे में मृत युवक की हुई पहचान

Kharouni Road Accident में मृत युवक बिहिया का रहने वाला

खबरे आपकी बिहार/आरा: Kharouni Road Accident भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना खरौना गांव के पास सड़क हादसे मृत युवक की पहचान दूसरे हो पाई है। मृत युवक बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया वार्ड नंबर 5 निवासी रवि कुमार चौधरी है। वह फेरी का काम करता था। उसके परिजनो्‌ ने बताया कि वह साइकिल से घूम-घूम कर फेरी करता था। वह शनिवार की शाम बाजार घूमने निकला था। लेकिन घर वापस नहीं लौटा। तब लगा कि किसी रिश्तेदार के यहां चल गया है। लेकिन सोमवार की सुबह अखबार देखा तो घटना की जानकारी मिली। उसके बाद सदर अस्पताल पहुंचे और उसकी पहचान की। उसके बाद उसे दाह संस्कार के लिए वापस गांव ले गए। सड़क हादसे के बाद बवाल: पुलिस पर रोडे़बाजी, दारोगा घायल

jay kumar
Kharouni Road Accident
Kharouni Road Accident

बता दें कि शनिवार की रात किसी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम करवाया था। लेकिन तब मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। बताया जाता है कि मृत युवक तीन भाई और एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां मीरा कुंवर, पत्नी नीतू देवी और ढाई वर्षीया पुत्री नेहल कुमारी है। वहीं घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां मीरा कुंवर और पत्नी नीतू देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। पवना में दो लोगों की हादसे में मौत के बाद भीड़ द्वारा पुलिस पर हमला 

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular