HomeNewsसंदेहास्पद स्थिति में गर्भवती महिला की मौत

संदेहास्पद स्थिति में गर्भवती महिला की मौत

Banahi woman शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव में घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा/शाहपुर: Banahi woman भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव में सोमवार की रात संदेहास्पद स्थिति में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतका बनाही गांव निवासी मिथिलेश सिंह की 27 वर्षीया पत्नी रिंकू देवी है। बताया जाता है कि उसकी सोमवार की शाम अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लाने की अभी तैयारी कर रहे थे। तभी उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतका के ससुराल वालों ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। जिसके पश्चात मृतका के भाई गुड्डू कुमार ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

वहीं पुलिस की प्रथम दृष्टया माने तो मृतका की मौत गर्भवती अवस्था में अचानक तबीयत खराब होने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। दूसरी ओर पुलिस अपने स्तर से इस मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतका की शादी 14 वर्ष पूर्व हुई थी। उसे दो पुत्र आशीष व राजा एवं एक पुत्री खुशबू है। घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- पाइप लाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति, इमरजेंसी वार्ड में सेंट्रल पाइप लाइन व्यवस्था चालू

पढ़े :- डाक्टरो के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करवाने वाले भेजे जाएंगे जेल-आरके सिंह

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular