Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजपार्षद और पार्षद पतियों की गिरफ्तारी से नगर निगम की राजनीति गरमाई

पार्षद और पार्षद पतियों की गिरफ्तारी से नगर निगम की राजनीति गरमाई

Parshad Politics आरा शराब पार्टी मनाने में दो पार्षद और तीन पार्षद पतियों की गिरफ्तारी से नगर निगम की राजनीति गरमा गयी है। वहीं निगम में गुटबाजी और टकराव भी काफी बढ़ गया। सूत्रों की मानें तो गुरुवार को नगर निगम के वार्ड पार्षदों का एक खेमे की बैठक चल रही थी। उसमें कई पार्षद और पार्षद पति शामिल थे। उसमें नगर निगम की आगे की रणनीति तैयार की जा रही थी। उसे लेकर भोज का भी आयोजन किया गया था।

पार्षद और पार्षद पतियों की बैठक अंतिम दौर में थी, तभी पुलिस की इंट्री हो गयी और वहां बैठे सभी लोग पकड़ लिये गये। इन पर उत्पाद अधिनियम, आर्म्स एक्ट और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने सहित अन्य आरोप के साथ प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले में गिरफ्तार पार्षद और पार्षद पति समेत 16 लोगों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। इससे पहले सभी की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच की गयी और कोर्ट में पेश किया गया। मेडिकल जांच के दौरान चार लोगों की शराब पीने की पुष्टि हुई है। इनमें राज कुमार, दिलीप रजक, प्रभु दयाल पासवान और अजय कुमार शामिल हैं।

Parshad Politics-क्या कही बड़ी राजनीत के शिकार तो नहीं बने पार्षद ?

Parshad Politics
पुलिस घेराबंदी

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार आरा नगर निगम के वार्ड पार्षदों का एक खेमे की बैठक चल रही थी। उसमें बिहार नगरपालिका अधिनियम से सम्बंधित नगर निगम की आगे की रणनीति तैयार की जा रही थी जिसमे कई पार्षद और पार्षद पति शामिल थे। पुलिस घेराबंदी में वहां बैठे अन्य लोगों के साथ पार्षद व् पार्षद पतियों की भी गिरफ्तारी हो गयी। गिरफ्तार पार्षद के समर्थकों द्वारा भी बैठक की बात की पुष्टि की गयी है।

पढ़े : शाहपुर थाना क्षेत्र के हरीहरपुर गांव में युवक की हत्या,शादी की खुशी वाले घर मे छाया मातम

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular