Homeबिहारआरा भोजपुरमंडल कारा के 300 बंदियों ने योग्यभ्यास कार्यक्रम में लिया हिस्सा

मंडल कारा के 300 बंदियों ने योग्यभ्यास कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Yoga in Ara Jailआरा मंडल कारा के अंदर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2021 का आयोजन किया गया

खबरे आपकी आरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कई जगह वर्चुअल योग्याभ्यास कार्यक्रम का भी हुआ। आरा मंडल कारा में संसीमित बंदियों के बीच उनके मन को शांति बनाए रखने तथा दिमाग और शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के उद्देश्य से कारा प्रशासन द्वारा सोमवार को मंडल कारा के अंदर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2021 का आयोजन किया गया।

पढ़े : मान बढ़ाव-शान बढ़ाव भोजपुरी के अभिमान बढ़ाव

पढ़े : उषा कंपनी के नाम पर बेचे जारहे 23 पंखे बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

मंडल कारा के 300 बंदियों ने योग्यभ्यास कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Yoga in Ara Jail-मंडल कारा के अधीक्षक युसुफ रिजवान, उपाधीक्षक भीम हेम्ब्रम, चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. विजय कुमार, डाॅ. आनंद मोहन मुकुल, मंडल कारा आरा के अलावे अन्य कारा कर्मी तथा लगभग 300 बंदियों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया गया। इसको लेकर बंदियों के बीच काफी उत्साह है।

पढ़े : नाच के दौरान एक युवक द्वारा तबातोड़ हर्ष फायरिंग- नाच देखने गए दो बच्चो को लगी गोली

पढ़े : आरा का चर्चित धर्मन चौक – मार्केट पर कब्जे की दो परिवारों की दुश्मनी – फांसी की सजा 

जेल अधीक्षक युसुफ रिजवान के लगातार सकारात्मक प्रयासों से बंदियों में गुणात्मक सुधार देखा जा रहा है तथा वे शिक्षा, स्वच्छता एवं योग जैसे विभिन्न कार्यो में अपनी भागीदारी देकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular