HomeNewsभोजपुर: हत्या सहित दो मामलों में वांटेड लाठी गिरफ्तार

भोजपुर: हत्या सहित दो मामलों में वांटेड लाठी गिरफ्तार

Lathi arrested आरा की नगर थाना पुलिस को मिली उपलब्धि

jay kumar

खबरे आपकी आरा नगर थाने की पुलिस ने गला रेत युवक की हत्या करने सहित दो मामलों में वांटेड राहुल कुमार उर्फ लाठी (Lathi arrested) को गिरफ्तार कर लिया। वह शहर के बड़ी मस्जिद इलाके का रहने वाला है। पूछताछ में उसने हत्या सहित दोनों मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

आरा टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल की रात उसने दो युवकों का गला रेत दिया था। उसमें एक की मौत हो गयी थी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इलाज के बाद उसकी जान बच सकी थी।

Wanted Rahul Kumar Lathi arrested

पढ़ें-बापू के ऐतिहासिक भोजपुर आगमन को सौ वर्ष हुए पूरे

मृतक भलूहीपुर निवासी गौतम कुमार उर्फ प्रभू था। उसका शव शहर के आरण्य देवी इलाके में एक अर्द्धनिर्मित छत से मिला था। तब घटनास्थल से शराब की और पानी की बोतलें मिली थी। जबकि जख्मी युवक मीरगंज पानी टंकी निवासी अंशु कुमार है। वह जख्मी हालत में मीरगंज पड़ाव के पास से मिला था। घर से बुला कर ले जाने के बाद उसका गला रेत दिया गया था। उस मामले में लाठी सहित अन्य के खिलाफ घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था। 

पढ़ें-घर में मिला युवक का शव-दुर्गन्ध आने पर परिवार वालों को हुई जानकारी

पढ़ें-एनकाउंटर में मारा गया हीरो बनने की राह पर चल पड़ा मोस्ट वांटेड कुख्यात छोटू मिश्रा 

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular