Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजबोरे में बंद मिला किशोरी का शव

बोरे में बंद मिला किशोरी का शव

Sahiyara Girl Bodyभोजपुर में नहर से मिला बोरे में बंद किशोरी का शव, हत्या की आशंका

ईमादपुर थाना के सहियारा गांव स्थित नहर से मंगलवार की दोपहर मिला शव

किशोरी की नहीं हुई पहचान, मौत का कारण भी अबतक अस्पष्ट

शव का पोस्टमार्टम करा किशोरी की पहचान और छानबीन में जुटी पुलिस

आरा। भोजपुर के ईमादपुर थाना क्षेत्र के सहियारा गांव स्थित नहर से मंगलवार की दोपहर एक किशोरी का शव बरामद किया गया। शव बोरे में बंद था और किशोरी के नाक से खून बह रहा था। इससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि मृत किशोरी की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस के अनुसार मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Sahiyara Girl Body इधर, बोरे में बंद किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि दोपहर गांव के कुछ लोग नहर की ओर गये थे। इस दौरान लोगों को नहर में बंद बोरा दिखा। इससे अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गयी। इस पर पुलिस पहुंची और बोरे को निकाला गया, तो किशोरी का शव मिला।

Sahiyara Girl Body

पढ़ें- बीसीसीआई ने क्या कहा अपने विदेशी खिलाडियों से ?

पढ़ें- अश्लीलता की हांडी में लोकप्रियता की खिचड़ी पकाते भोजपुरी गायक 

इससे लोगों में सनसनी मच गयी। इसके बाद मौजूद लोगों से पहचान करायी गयी। लेकिन किशोरी की शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया जाता है कि मृतका बैगनी रंग का सूट एवं काला रंग का जींस पैंट पहने हुए थे। पुलिस के अनुसार मृत किशोरी का आंख और मुंह बंद था। जबकि नाक से खून बह रहा था। इसके कारण किशोरी की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और किशोरी की पहचान के बाद ही मामला पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।

Sahiyara Girl Body-सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम में युवती के सर पर चोट के निशान होने के संकेत मिले हैं। हालांकि जब तक रिपोर्ट नहीं आती। तब तक कुछ कहना मुश्किल है।

पढ़ें- किसके परामर्श से लालू यादव के पार्टी का नाम रास्ट्रीय जनता दल रखा गया था ?

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular