HomeNewsहथियारबंद बदमाशों ने बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गोली

हथियारबंद बदमाशों ने बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गोली

Dhunmun Yadav shot-घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जख्मी का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

बिहिया थाना क्षेत्र के बांधा गांव में सोमवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बांधा गांव में सोमवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने जांघ में लगी है। जो आर-पार होते हुये बाये जांघ में हुई है।जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

Dhunmun Yadav shot-जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बांधा गांव निवासी स्व.विनोद यादव का 29 वर्षीय पुत्र ढुनमुन यादव है। वह बीजेपी का कार्यकर्ता बताया जाता है।घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाना इंचार्ज शशि भूषण कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है।

इधर, जख्मी युवक ढुनमुन यादव ने बताया कि आज सुबह वह अपने गांव में ही घर के दरवाजे पर ब्रश कर रहा था। उसी दरमियान दो हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और उसे गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया।इसके बाद उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

Dhunmun Yadav shot

हालांकि जख्मी युवक को गोली क्यों मारी गई है? इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। दूसरी ओर इलाज कर रहे चिकित्सक सर्जन डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को गोली दाहिने साइड जांघ में लगी थी, जो आरपार होते हुए बाएं जांघ में फंस गई थी। लेकिन गोली का कुछ पार्ट्स स्पोर्ट पर गिरा होगा। उसका ऑपरेशन कर बुलेट का छोटा टुकड़ा जो अंदर था उसे निकाल दिया गया और डैमेज पार्ट को रिपेयर कर दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है एवं उसका बीपी व पल्स भी स्थिर है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular