Homeखेलअन्य खेलराज्यस्तरीय वूशु प्रतियोगिता में भोजपुर का बेहतर प्रदर्शन

राज्यस्तरीय वूशु प्रतियोगिता में भोजपुर का बेहतर प्रदर्शन

Wushu competition-87 अंक प्राप्त कर राज्य में भोजपुर जिला चौथा स्थान पर रहा

jay kumar

खबरे आपकी wushu competition पटना में 24 से 26 सितंबर 2021 को 11वीं बिहार राज्य सब जूनियर, जूनियर, यूथ एवं सीनियर वूशु प्रतियोगिता का सफल आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता का उदघाटन बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के कर कमलों द्वारा किया गया। 28 जिलों से लगभग 300 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर एवं ऑफिशियल ने भाग लिया।

भोजपुर जिला से सब जूनियर बालिका वर्ग में श्रेया कुमारी अंडर-20 केजी में स्वर्ण पदक, सब जूनियर बालक वर्ग में राहुल कुमार अंडर-45 केजी में स्वर्ण पदक, कुमोद लाल अंडर-52 केजी में स्वर्ण पदक, अभी कुमार अंडर-56 केजी में स्वर्ण पदक, जूनियर बालिका वर्ग में अनुराधा कुमारी अंडर-45 केजी में स्वर्ण पदक, जूनियर बालक वर्ग में विशाल कुमार अंडर-45 केजी में स्वर्ण पदक, नंदन कुमार अंडर-48 केजी में स्वर्ण पदक, अमन राज अंडर-52 केजी में स्वर्ण पदक, यूथ बालक वर्ग में अमरजीत सिंह अंडर-48 केजी में रजत पदक, सीनियर महिला वर्ग में ज्योति कुमारी अंडर-45 केजी में रजत पदक, खुशी कुमारी अंडर-52 केजी में रजत पदक, पुरुष वर्ग में प्रियरंजन कुमार अंडर-48 केजी में स्वर्ण पदक, आदेश कुमार अंडर-52 केजी में प्रतिभागिता, उमेश कुमार अंडर-56 केजी में रजत पदक फाइटिंग इवेंट में जीत हासिल किए।

Wushu competition

Wushu competition-पदाधिकारियों को मोमेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया

वहीं ताऊलू वर्ग सब जूनियर में कुनाल लाल (छान क्वान) में रजत पदक, सीनियर मेन में आयुष ठाकुर (छान क्वान) में स्वर्ण पदक एवं पंकज कुमार सिंह (नान क्वान) में रजत पदक प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता में भोजपुर वूशु संघ के सचिव सह राष्ट्रीय रेफरी/कोच राजेश प्रसाद ठाकुर को प्रतियोगिता का हेड जज नियुक्त किया गया था। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट खिलाड़ी सह एनआईएस कोच/रेफरी नूतन कुमारी तथा राष्ट्रीय कोच/रेफरी चंदन कुमार को रेफरी नियुक्त किया गया तथा इन्हें मोमेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उपमुख्यमंत्री रेनू देवी द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री रेनू देवी द्वारा खिलाड़ियों को मेडल एवं चैंपियनशिप का शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही भोजपुर जिला ने 87 अंक प्राप्त कर राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस जीत एवं सफल प्रदर्शन पर भोजपुर वूशु संघ के अध्यक्ष डॉ. केएन सिन्हा, संघ के मुख्य संरक्षक शाहिद आलिम उर्फ हनी जी, संघ के उपाध्यक्ष एम्स के डॉ. सागर आनंद, एसएन मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका स्मिता सिंह, भोजपुर शतरंज संघ के सचिव मोहम्मद सैफ, संघ के राष्ट्रीय खिलाड़ी मो. इरशाद अहमद, विशाल कुमार, चंदन कुमार, आकाश कुमार, प्रियरंजन कुमार आदि ने समस्त वूशु खिलाड़ियों को बधाई दी।

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular