Homeबिहारआरा भोजपुरसंगीत से जीवन में एक नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग का होता है...

संगीत से जीवन में एक नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग का होता है संचार-रोशन कुशवाहा

Music and Art Point पकड़ी आरा के तत्वावधान में भजन गायन सह सुगम संगीत का आयोजन

खबरे आपकी आरा। नवरात्रि के अवसर पर भजन गायन सह सुगम संगीत का आयोजन म्यूजिक एंड आर्ट पॉइंट पकड़ी आरा के तत्वावधान में स्थानीय जा पॉल्स विद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंम जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, डीडीसी हरि नारायण ‘नवेन्दु’, जा पॉल्स विद्यालय की निदेशिका डॉ. मधु सिन्हा, डॉ.कुमार जितेन्द्र, निखिल कुमार, डॉ. शम्भू नाथ मिश्र एवं डॉ. वेद प्रकाश ‘सागर’ ने संयुक्त रूप से किया।

Bijay singh

Music and Art Point- गीत-संगीत, गणमान्य लोगों की भजन गायन की बेहतरीन प्रस्तुति

Music and Art Point सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम गणेश वंदना गौरव विशाल सिंह ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात डीडीसी हरि नारायण नवेंदू ने अपने स्वरचित भक्ति गीतों “बड़ा आनंद मिलता है…..” , “दुर्गे रानी माँ, अगर तुम न देखो…. “, “एक आसरा चाहता हूँ, मुझे भी तुम्हारी दया….” , “काबे में तेरा जलवा…” , और “जब से दयालु श्याम….” ने सभागार में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डॉ. मधु सिन्हा के गाए गए देवी गीत “नवरात्रि में महल चमकता है… ” ने एक भक्ति का अदभुत समां बांध दिया। इसी क्रम में नवीन कुमार वर्मा एवं हृदयानंद मिश्रा ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसी क्रम में सुधीर कुमार ने गजल एवं कृष्ण भजन गाकर सबको झुमा दिया। म्यूजिक एंड आर्ट प्वाइंट के निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सागर ने अपने निर्गुण गीतों “मैली चादर ओढ़ के कैसे”… , “चदरिया झीनी रे झीनी…” ने संसार के परम तत्व एवं सत्त्व से सबको परिचित कराया।

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्ता

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जीवन में एक नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग का संचार होता है। उन्होंने आने वाले पर्व त्योहारों को धूमधाम उल्लास एवं सतर्कता से मनाने की सलाह दी। कहा कि सभी लोग कोविड-19 का टीकाकरण जरूर कराये। डॉ. कुमार जितेन्द्र ने कहा कि जीवन को सरस बनाने के लिए जीवन मे गीत-संगीत का होना परम आवश्यक है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में भगवान पाठक, प्रकाश सिंह, अनिल सिंह, प्रेम कुमार पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, श्रीकांत पांडेय, एलके प्रसाद, विष्णु सिंह, सुशील कुमार सिंह, पवन सिंह, अनिल सिन्हा, राकेश सिंह (तबला वादक), राज किशोर पाठक, रंजू शुक्ला, पार्वती भारद्वाज, सुष्मा सिन्हा, मोनिका सिंह, अमिता, ममता, रशिम, यास्मीन, सुश्री माहिगुल, दीक्षा, श्रेया, अंजली सहित कई गणमान्य थे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शम्भू नाथ मिश्र ने किया।

ये भी पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

ये भी पढ़ें-प्रेम प्रसंग और पैसे लेनदेन के बाद बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

ranjna
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular