Friday, May 3, 2024
No menu items!
HomeNewsपानी में तैरता मिला साड़ी से लिपटी हुई महिला का शव

पानी में तैरता मिला साड़ी से लिपटी हुई महिला का शव

Body of woman in Sarna villag- शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव में गढ्ढे में डूबने से वृद्ध महिला की मौत

खबरे आपकी भोजपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव में वृद्ध महिला की मौत पानी से भरे गढ्ढे में डूबने से हो गई। मृतक महिला बचनी देवी(75) पति स्व द्वारिका यादव सरना गांव की रहने वाली थी। शुक्रवार की देर रात अपने घर से शौच के लिए निकली थी। गांव के पश्चिम की तरफ पानी के भरे गढ्ढे में उनका पैर फिसल गया और गहरे पानी मे डूब गई।

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्ता

Body of woman in Sarna village-गांववालों व चौकीदार के सहयोग से पानी से बाहर निकला गया महिला का शव

Body of woman in Sarna village

घरवालों द्वारा उनकी काफी खोजबीन किया जाता रहा। शनिवार की सुबह गढ्ढे के समीप शौच करने गए लोगो ने देखा कि पानी में साड़ी से लिपटी हुई एक महिला का शव तैर रहा है। लोगो ने इसकी सूचना घरवालों को दी। साथ ही इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। ग्रामीण समाजसेवी बीरबल सिंह ने गांववालों व चौकीदार के सहयोग से महिला शव को पानी से बाहर निकलवाया।

शुक्रवार की देर रात की घटना, सूचना के बाद पहुंची पुलिस

Body of woman in Sarna village-स्थानीय पुलिस सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची और घटना के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली। जिसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला के चार पुत्र है सभी गांव पर ही रहते है। उनके पति द्वारिका यादव की मृत्यु कुछ वर्ष पहले ही हो गई है।

पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

पढ़ें-प्रेम प्रसंग और पैसे लेनदेन के बाद बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!