Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजसंजय मुखिया हत्याकांड में पूर्व प्रमुख से पूछताछ, वांटेड ने किया सरेंडर

संजय मुखिया हत्याकांड में पूर्व प्रमुख से पूछताछ, वांटेड ने किया सरेंडर

Mukhiya Murder Wanted: मुखिया हत्याकांड में एक और वांटेड ने किया सरेंडर, अब दो की तलाश

पुलिस की दबिश के कारण आरोपित ने मंगलवार को कोर्ट में कर दिया सरेंडर

एंबुलेंस चालक सहित पांच आरोपितों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार

भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड की बाबूबांध पंचायत मुखिया संजय सिंह हत्याकांड में एक और वांटेंड ने सरेंडर कर दिया। वह चरपोखरी थाना क्षेत्र के भलुआना गांव का रहने वाला धनंजय राय है। पुलिस की दबिश के कारण उसने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। धनंजय राय हत्या कांड का नामजद आरोपित है। एसपी विनय तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। इस कांड में अबतक ग्यारह आरोपित जेल जा चुके हैं। अब इसमें दो आरोपितों की तलाश की जा रही है। पिछले शुक्रवार को ही एसडपीओ राहुल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा राजू यादव नामक आरोपित को भी गिरफ्तार किया था। 

Mukhiya Murder Wanted: मुख्य षड़यंतकर्ता और दोनों शूटरों सहित छह आरोपित कर चुके हैं सरेंडर

Mukhiya Murder Wanted

हत्याकांड में आया 13 का नाम, अबतक ग्यारह जा चुके हैं जेल

खबरे आपकी Mukhiya Murder Wanted-बता दें कि बाबूबांध पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया बजेन गांव निवासी संजय सिंह की 15 नवंबर की हत्या कर दी गयी थी। ठेंगवा गांव में आयोजित हरिकीर्तन में भाग लेकर लौट रहे मुखिया को चरपोखरी थाना क्षेत्र के भलुआना गांव के पास गोली मार दी गयी थी। उसे लेकर उनके भाई द्वारा आठ लोगों को नामजद किया गया था। अनुसंधान के क्रम में पांच अन्य लोगों का नाम बाद में इस कांड में जुड़ा। इस तरह अबतक इसमें कुल 13 लोग आरोपित बनाये जा चुके हैं। इसमें एंबुलेंस चालक और पूर्व समिति सदस्य के पति सहित पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि मुख्य आरोपित पूर्व प्रमुख अनिल सिंह और दोनों शूटरों सहित छह आरोपित कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं। 

पूर्व प्रमुख से पूछताछ पूरी, अब शूटर बलवंत की बारी

मुखिया हत्याकांड में पुलिस की पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह से पूछताछ पूरी हो चुकी है। अब शूटर बलवंत उर्फ तेजस्वी यादव की बारी है। इसके लिये पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने वाली है। एसपी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनिल सिंह को पूछताछ के लिये 24 घंटे की रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है। अब बलवंत उर्फ तेजस्वी यादव को रिमांड पर लिया जायेगा। बता दें कि बलवंत उर्फ तेजस्वी यादव सहित दो शूटरों द्वारा मुखिया संजय सिंह को गोली मारी गयी थी। पूछताछ में उसने यह बात भी स्वीकार की थी। जानकारी के अनुसार पूर्व प्रमुख अनिल सिंह से पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह और थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार द्वारा पूछताछ की गयी। इसमें पुलिस को कुछ अहम जानकारी भी हाथ लगी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular