Friday, May 3, 2024
No menu items!
Homeअन्यमहिलाओं को मिलेगा अब त्वरित न्याय

महिलाओं को मिलेगा अब त्वरित न्याय

Mahila Thana Ara: महिला थाना के नये भवन के उद्घाटन के अवसर पर बोले एसपी

बोले: महिलाएं अब रिलैक्स होकर थाने में सुना सकेंगी अपनी फरियाद

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर के इकलौते महिला थाना को स्थापना के नौ साल बाद अपना सुव्यस्थित भवन मिल गया। नये साल के दूसरे दिन रविवार को थाना भवन का फीता काट कर और दीप जलाकर उल्लास पूर्ण माहौल में उद्घाटन किया गया। इसे लेकर नये भवन को गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। उद्घाटन के साथ ही थाना नये भवन में शिफ्ट कर गया। इस अवसर पर एसपी विनय तिवारी ने कहा कि नये भवन बनने से थाने के कामों में तेजी के साथ महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने में मदद मिलेगी। शिकायत दर्ज कराने आने वाली महिलाओं को कोई परेशानी नहीं होगी। महिलाएं अब रिलैक्स होकर थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। सुव्यवस्थित भवन से पुलिस कर्मियों को भी काम करने और केस के निष्पादन में आसानी होगी।

Mahila Thana Ara:थाना भवन को मेंटेन रखने का एसपी ने थानाध्यक्ष को दी हिदायत

उन्होंने कहा कि नया भवन मिल जाने के बाद अब मुख्य फोकस पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना है। कहा कि नये थाना भवन को मेंटेन रखना होगा। इसे लेकर थाना इंचार्ज को हिदायत दी गयी है। कहा गया है थाना भवन की स्वच्छता और सुंदरता बनाये रखना होगा। थाने के माहौल को भी कम्फर्टेबल रखना होगा, ताकि महिलाएं बिना किसी हिचक के अपनी समस्याओं से अवगत करा सके।

नौ साल बाद महिला थाना को मिला सुविधायुक्त अपना भवन

बताते चलें कि 2011 में मंत्रिमंडल से स्वीकृति के बाद 2012 में आरा महिला थाना खोला गया था। तब से थाना पुरानी पुलिस लाइन स्थित एक खपरैल मकान में चल रहा था। पुराने थाना भवन में संसाधनों का घोर अभाव था। हाजत तक नहीं था। उसके कारण पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपितों को मुफस्सिल सहित अन्य थानों में रखना पड़ता था। साथ ही शौचालय और पेयजल आदि की भी समुचित सुविधा नहीं थी। इस कारण थाने पुलिस कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। उसे देखते हुये करीब एक करोड़ 86 लाख की लागत से नये भवन का निर्माण किया गया है। करीब एक साल भवन का निर्माण पूरा हो सका। इसमें आइटी रूम से आंगतुक कक्ष तक का निर्माण किया गया है। हाजत, मालखाना और आर्म्स रूम के साथ महिला और पुरुष हाजत और सिपाहियों बैरक की भी अलग-अलग व्यवस्था है।

पढ़ें: मोबाइल सर्विलांस से खुला राज: प्रेमिका से मिलने मुंबई गया था चार बच्चों का बाप

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!