HomeNewsप्रकाश पर्व मनाकर बिहार से पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं की पिटाई, आधा...

प्रकाश पर्व मनाकर बिहार से पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं की पिटाई, आधा दर्जन जख्मी

Many Sikhs injured in Bhojpur: यज्ञ के लिए चंदा देने का विरोध करने पर श्रद्धालुओं की कि गई पिटाई

jay kumar

चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला गांव के समीप रविवार की दोपहर घटी घटना

खबरे आपकी बिहार आरा। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला गांव के समीप रविवार की दोपहर चंदा देने का विरोध करने पर प्रकाश पर्व से लौट रहे श्रद्धालुओं की जमकर पिटाई कर दी गई। जिसमें आधा दर्जन श्रद्धालु जख्मी हो गए। जख्मी श्रद्धालुओं का ईलाज चरपोखरी पीएचसी में कराया गया।

Many Sikhs injured in Bhojpur: प्रकाश पर्व मनाकर लौट रहे थे पंजाब: भोजपुर में कई जख्मी

प्रकाश पर्व मनाकर लौट रहे थे पंजाब: भोजपुर में कई सिख  जख्मी

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु पंजाब के मोहाली निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि सभी श्रद्धालु गुरु गोविंद सिंह की प्रकाश पर्व पर शामिल होने बिहार की राजधानी पटना आए थे। प्रकाश पर्व में शामिल होकर पटना से ट्रक पर सवार होकर वापस पंजाब लौट रहे रहे थे।

इसी बीच चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला गांव के समीप गांव में हो रहे यज्ञ को लेकर कुछ युवकों द्वारा उनका ट्रक रोक दिया गया और उनसे चंदा मांगा जाने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त युवकों द्वारा आधा दर्जन श्रद्धालुओं की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे सभी जख्मी हो गए। जिसके बाद सभी का इलाज चरपोखरी पीएचसी में कराया गया।

पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी, आरोपियों की धरपकड़ शुरू

पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि सभी श्रद्धालु पंजाब से बिहार के पटना में प्रकाश पर्व में शामिल होने आए थे। जब वह ट्रक से वापस पंजाब लौट रहे थे। तभी ध्यानी टोला गांव के समीप चंदा काट रहे उक्त युवकों द्वारा चंदा नहीं देने के विरोध पर उनकी पिटाई कर दी गई। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही। सूत्रों की माने तो पुलिस ने इस मामले में भी यज्ञ समिति के अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। उससे गहन पूछताछ की जाए।

ट्रक पर 20 महिला व 40 पुरुष थे सवार

बताया जाता है कि प्रकाश पर्व संपन्‍न होने के बाद सभी सिख संगत पटना से ट्रक पर सवार होकर सडक के रास्ते पंजाब लौट रहे थे। ट्रक पर कुल 20 महिलाएं व 40 पुरुष सवार थे। भोजपुर जिले में आरा-सासाराम पथ पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला के पास चंदा वसूला जा रहा था। जहां तीन-चार दर्जन लोग मौजूद थे। जो यज्ञ के नाम पर चंदा वसूली कर रहे थे। इस दौरान सिख संगत की गाड़ी पहुंची तो उसे भी चंदा के लिए रोका गया। ट्रक के चालक पिजेंद्र से चंदा मांगा। इसके बाद ही विवाद शुरू हो गया। 

हमले में घायलो की सूची
जानकारी के अनुसार जख्मियो में पंजाब के चंडीगढ़ निवासी अमरीक सिंह का पुत्र बिरेन्द्र सिंह, हरनेक सिंह का पुत्र मनप्रीत सिंह व पंजाब के मोहाली निवासी राज सिंह का पुत्र हरप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह का पुत्र हरप्रीत सिंह, हाजरा सिंह का पुत्र बलबीर सिंह, ज्ञान सिंह का पुत्र जसवीर सिंह एवं सरदार मेवा सिंह का पुत्र व ट्रक चालक तजिंदर सिंह शामिल है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular