Homeअन्यमहापर्व होली की विधि व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने की शांति समिति...

महापर्व होली की विधि व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने की शांति समिति की बैठक

Peace committee meeting in Bihiya:जगदीशपुर एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन की उपस्थिति में बिहिया थाना में हुई शांति समिति की बैठक

jay kumar

खबरे आपकी बिहार/भोजपुर/बिहिया: होली व शब-ए-बारात पर्व के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ बिहिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जगदीशपुर एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन ने की। इस मौके पर बीडीओ लोक प्रकाश, सीओ सुशील कुमार उपाध्याय, इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद, थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,नप कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी भी मौजूद रहे।

Peace committee meeting in Bihiya:हुडदंग मचाने वालो की खैर नही पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Peace committee meeting in Bihiya

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार से हुड़दंग मचाने व विधि व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।अधिकारियों ने लोगों से इस दौरान कहीं भी शराब की बिक्री करने वालों व शराबियों की गुप्त सूचना प्रशासन को देने की अपील की कहा कि सूचना देने वाले ब्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

मौके पर एसआई विवेक कुमार,एएसआई योगेन्द्र यादव,पूर्व मुखिया जुबेर खाँ, रामशब्द सिंह,लोजपा नेता श्याम कुमार मुनु, व विभिन्न पंचायतों के मुखिया समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Bijay singh

Most Popular