HomeNewsक्राइमअवैध शराब की बिक्री पर रोक हेतु छापेमारी अभियान जारी

अवैध शराब की बिक्री पर रोक हेतु छापेमारी अभियान जारी

अवैध शराब की बिक्री पर रोक हेतु छापेमारी अभियान जारी

Bijay singh

सर्वर बेस्ड, ब्रेथ एनालाईजर, ड्रोन और डॉग स्क्वाड की मदद से हुई छापेमारी

कोईलवर के सुरौंधा टोंक और उदवंतनगर के असनी में हुई कार्रवाई

शराब तस्करी रोकने के लिए मोटरबोट के द्वारा पटना तथा सारण जिले के साथ नदी मार्गों पर हुई गश्ती

अवैध शराब की बिक्री/सेवन कर रहे 6 व्यक्ति गिरफतार

आरा। जिला पदाधिकारी राजकुमार के निर्देश पर मद्यनिषेध अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उत्पाद विभाग, भोजपुर द्वारा सर्वर बेस्ड, ब्रेथ एनालाईजर, ड्रोन और डॉग स्क्वाड की मदद से अवैध शराब की बिक्री/सेवन से संबंधित सभी संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। साथ ही शराब तस्करी रोकने के लिए मोटरबोट के द्वारा पटना तथा सारण जिला के साथ नदी मार्गों पर भी गश्ती की गई। इसी क्रम में गुरुवार को कोईलवर थाना अंतर्गत सुरौंधा टोंक और उदवंतनगर थानांतर्गत असनी में छापेमारी कर कुल 26 हजार लीटर जावा पास (अर्द्धनिर्मित शराब) विनष्ट किया गया। वही 280 लीटर चुलाई महुआ शराब बरामद किया गया है। इस दौरान कोईलवर के गिद्धा ओपी और उदवंतनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध शराब की बिक्री /सेवन कर रहे 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है तथा एक वाहन जप्त किया गया। जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन, भोजपुर अवैध शराब के उन्मूलन हेतु कृत् संकल्पित है।

ranjna
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular